जयपुर रेल मण्डल के अंर्तगत चौथ माता मेला के अवसर पर चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन में चार गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा ।
बिलासपुर – 10 जनवरी, 2023
रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चौथ माता शक्ति पीठ माता मेला का आयोजन दिनांक 09 से 11 जनवरी, 2023 कोकिया जायेगा । यह मेला उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल के अंर्तगत चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं 20843 बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस, 18207/ 18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ियो का चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 09 एवं 10 जनवरी, 2023 से दी जाएगी । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से दिया जा रहा हैं ।
जिसकी जानकारी इस प्रकार है;-
क्रम सं. | गाड़ीं नंबर एवं नाम | ठहराव का स्थान (रेलवे स्टेशन) | समय सारणी | ठहराव की तिथि |
पहुच | छूट |
01 | 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस | चौथ का बरवाडा | 19.02 | 19.04 | 09 एवं 10 /01/2023 |
02 | 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 09.19 | 09.21 | 10 /01/2023 |
03 | 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस | 13.17 | 13.19 | 09 /01/2023 |
04 | 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस | 22.53 | 22.55 | 10 /01/2023 |
***********