दुर्ग-भोपाल–दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 सेएलएचबी कोच में परिवर्तन किया जा रहा है ।
एलएचबी कोच में परिवर्तन करने से रेल यात्रियो के लिए सीटों में बढ़ोत्तरी
बिलासपुर. 28 नवम्बर, 2022
रेलवे द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाली भींड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों के लिये समय-समय पर अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था एवं कोचो के प्रकार में संशोधन किया जाता है । इसी प्रकार 128537/12854 दुर्ग-भोपाल–दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के रैक को एलएचबी कोच में परिवर्तन किया गया जा रहा है ।
128537/12854 दुर्ग-भोपाल–दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी कोच की सुविधा दुर्ग से दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 एवं भोपाल से दिनांक 16 दिसम्बर, 2022 से प्रदान की जायेगी ।
एलएचबी कोच के प्रकार एवं तिथि का विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-
गाड़ी का नाम एवं नंबर | एलएचबी कोच केप्रकार | संशोधित कोचों की संख्या | एलएचबी कोच लगनेकी तिथि |
128537/12854 दुर्ग-भोपाल–दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस | एसी-I | 01 | दुर्ग से 15 दिसम्बर, 2022 से एवं भोपाल से 16 दिसम्बर, 2022 से । |
एसी-II | 02 |
एसी-III | 03 |
स्लीपर | 12 |
सामान्य | 02 |
लगेज यान | 02 |
कोचों की कुलसंख्या | 22 |